{"_id":"6ae77149f09ea6403500c0c6","slug":"hamirpur-death-of-a-three-year-old-girl-murder-following-alleged-misdeeds-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तीन साल की बच्ची की मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तीन साल की बच्ची की मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने की जांच
Sun, 01 Nov 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करते अपर एसपी
- फोटो : अमर उजाला
मुस्करा थाना क्षेत्र में रविवार शाम तीन साल की बच्ची का शव अरहर के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने एक व्यक्ति पर बच्ची संग दुष्कर्म कर गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर अपर एसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह और मुस्करा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक बच्ची का शव घटनास्थल पर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच जांच में जुट गई है।
परिजनों के मुताबिक, बच्ची दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। शाम करीब सात बजे दोबारा तलाश करने पर बच्ची का शव कस्बे से करीब 500 मीटर दूर अरहर के खेत में मिला। शव मिलने की पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
परिजनों ने हीरा नाम के व्यक्ति पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
मुस्करा थाना प्रभारी सुधीर चौरसिया ने बताया कि तीन साल की बच्ची के लापता होने और बाद में अरहर के खेत में शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है। उपपुलिस निरीक्षक अरविंद वर्मा ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।