फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Dead body of a girl found in semi-nude condition

Hamirpur: अर्द्धनग्न हालत में खून से सना मिला युवती का शव, पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया

Mon, 02 Jan 2023 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 07:02 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में जंगल में लकड़ियां काटने गई युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Hamirpur: Dead body of a girl found in semi-nude condition
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में झिन्नाबीरा के जंगल में 24 घंटे से लापता महिला का खून से सना अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला। महिला लकड़ियां काटने जंगल गई थी। पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी व डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। मझगवां थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया रविवार को पिता के साथ खेत पर गन्ने की पिराई कर रहे थे।

विज्ञापन


घर में दो पुत्र व पत्नी थीं। दोपहर में उसकी 33 वर्षीय पत्नी लकड़ियां काटने झिन्ना सिकरौधा के जंगल में गईं थीं। शाम तक नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कर रहे थे। तभी गांव के धनप्रसाद को जंगल में खून से लथपथ शव दिखा।
विज्ञापन


मृतका के पति का आरोप है किसी ने उनकी पत्नी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पत्नी का शव देख वह बेसुध हो गया। एएसपी अनूप कुमार, सीओ पीके सिंह पुलिस फोर्स व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ पीके सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से पहले घसीटा
मृतका के पति ने बताया शव के पास लकड़ी का गट्ठर व समोसा मिला है। काफी दूरी तक पत्नी को घसीटने के निशान व टूटी चूड़ियां मिलीं हैं। बचने के प्रयास में वह भागी तो आरोपियों ने उन्हें जमीन पर घसीटा। इससे उसकी चूड़ियां टूट गईं। शरीर पर छिलने के निशान हैं। इसके बाद गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतका के भतीजे ने बताया शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। मृतका का 15 वर्षीय बड़ा पुत्र मसूदपुरा गांव में हाईस्कूल का छात्र है। 10 वर्षीय छोटा पुत्र अर्द्धविक्षिप्त है। मृतका का पति खेती के साथ ही मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed