{"_id":"646a2475717151b8dc081cf7","slug":"hamirpur-constable-died-in-a-road-accident-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: औरैया के अयाना थाने में तैनात सिपाही की मार्ग दुर्घटना में मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: औरैया के अयाना थाने में तैनात सिपाही की मार्ग दुर्घटना में मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे
Sun, 21 May 2023 07:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 May 2023 07:36 PM IST
सार
कानपुर-सागर हाईवे पर हुई दुर्घटना सिपाही की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन की छुट्टी लेकर शनिवार देर शाम महोबा जनपद के खन्ना गांव में भाई के बेट की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
वेद रतन त्रिपाठी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र के बांध गांव के पास कानपुर-सागर हाईवे पर हुई दुर्घटना में औरैया थाने में तैनात सिपाही की मौत हो गई। कानपुर के चेतन बिहार मकड़ी खेड़ा निवासी वेद रतन त्रिपाठी (52) औरैया के अयाना थाने में तैनात थे। वह तीन दिन की छुट्टी लेकर शनिवार देर शाम महोबा जनपद के खन्ना गांव भाई के बेट की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह कानपुर-सागर हाईवे पर सजेती थानाक्षेत्र के बांध गांव के निकट पहुंचे। तभी किसी वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सजेती थाने के सिपाही राम मूरत पटेल उन्हें इलाज को जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस पर सदर कोतवाली में तैनात दारोगा अरविंद पाल ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दारोगा ने बताया कि परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद घर ले गए है।
विज्ञापन