{"_id":"60d098548ebc3ebb940f7f80","slug":"hamirpur-co-took-possession-of-nine-coins-that-came-out-of-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जमीन से निकले नौ सिक्कों को सीओ ने कब्जे में लिया, पुुरातत्व विभाग को भेजने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जमीन से निकले नौ सिक्कों को सीओ ने कब्जे में लिया, पुुरातत्व विभाग को भेजने की बात कही
Mon, 21 Jun 2021 08:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर के मौदहा कस्बे में भवन निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान रविवार को मिले सन् 1800 ई. के महारानी विक्टोरिया के शासन काल के चांदी के नौ सिक्के सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कब्जे में ले लिया। ये सिक्के पुरातत्व विभाग को भेजे जाएंगे।
कस्बे के मोहल्ला पश्चिमी तरौस सिजवहिया में अय्यूब खान का लंबे समय से एक प्लाट पड़ा है। जिसमें निर्माण कराने का ठेका उन्होंने फरीद ठेकेदार को दिया था। रविवार दोपहर उनके प्लाट में खुदाई करते समय महारानी विक्टोरिया के शासनकाल सन 1800 ई. के नौ चांदी के सिक्के मिल थे।
जिसकी सूचना ठेकेदार फरीद ने प्लाट मालिक अय्यूब को दी। जिसके बाद अय्यूब ने प्लाट में खुदाई का काम बंद करा दिया। प्लाट में खजाना निकलने की खबर कस्बे में फैल गई। वहीं एक मजदूर ने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें पांच सौ रुपये देने के साथ काम बंद करा दिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सूचना पाकर सीओ रवि प्रकाश सिंह गांव पहुंचे। सीओ ने प्लाट मालिक अय्यूब से बातचीत की। जिसमें उन्होंने नौ सिक्के मिलने की बात कही है। सीओ ने सभी सिक्के कब्जे में लेकर सील कर दिए हैं। उन्होंने बताया मामला पुरातत्व विभाग से संबंधित है। इसलिए सिक्कों को भारतीय पुरातत्व विभाग भेजा जाएगा।