{"_id":"646b11f1d25a04db0b00abf9","slug":"hamirpur-bull-hit-the-girl-painful-death-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: घर के बाहर खेल रही बालिका को सांड ने पटका, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: घर के बाहर खेल रही बालिका को सांड ने पटका, दर्दनाक मौत
Mon, 22 May 2023 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 May 2023 12:33 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में घर के बाहर खेल रही बच्ची को सांड ने पटक दिया। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लक्ष्मी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के भौरा गांव में दरवाजे के सामने खेल नहीं रही बालिका को अन्ना सांड ने उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर बांदा रेफर कर दिया गया। बांदा पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव वापस आकर पुलिस को बिना सूचना दिए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
भौरा गांव निवासी शिवमंगल प्रजापति ने बताया कि उसकी पुत्री लक्ष्मी (8) अपने दरवाजे के सामने खेल रही थी। तभी एक अन्ना सांड दौड़ता हुआ आया और उसे उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको इलाज के लिए जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बांदा रेफर कर दिया गया। लेकिन बांदा पहुंचने के पहले ही बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बालिका की मौत होने पर परिजनों उसे गांव ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए दफनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि बालिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि शिवमंगल के दो बेटियां हैं, जिसमें बड़ी बेटी लक्ष्मी की मौत हो गई गई। डेढ़ वर्ष की पूर्णिमा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि उन्हें बच्ची के मौत की कोई सूचना नहीं दी गई। अगर तहरीर आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन