फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Black deer injures farmer who was irrigating his field

Hamirpur: सिंचाई कर रहे किसान को काले हिरण ने किया घायल, बचाने पहुंचे किसानों पर भी किया हमला

Tue, 29 Oct 2024 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 06:27 PM IST
सार

Hamirpur News: किसान पर काले हिरण ने हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास खेत में मौजूद किसानों पर भी हिरण ने हमला किया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Black deer injures farmer who was irrigating his field
घायल किसान छोटेलाल व वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया काला हिरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बघरका मौजा में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर काले हिरण ने हमला कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे अन्य दो किसानों पर भी हिरण ने हमला कर दिया। वहीं एक दूसरा हिरण खेत में लगी तारबाड़ी में फंस गया, उसे निकाला गया है। लोदीपुर निवासी किसान छोटेलाल प्रजापति मंगलवार सुबह सात बजे बघरका मौजा में अपने खेत की सिंचाई करने गया था। वहां एक काले हिरण ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसने बाएं पैर की जांघ में अपना सींग घुसा दिया। पास के खेत में मौजूद सुरेन्द्र और डुटटू ने बचाने की कोशिश की तो हिरण ने उन पर भी हमला कर दिया। ग्राम प्रधान सिद्ध गोपाल ने बताया कि उन्होंने बिवांर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने वन दरोगा जितेंद्र सिंह और शनिदेव प्रजापति ने दोपहर लगभग दो बजे काले हिरण को पकड़ लिया। टीम हिरण को अपने साथ सुमेरपुर वन रेंज ले गई। वहां हिरण को किसी सघन वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हिरण एक शाकाहारी जानवर है। जिले की इनकी संख्या करीब सौ से अधिक है। यह कुनेहटा के आसपास के जंगल के पाए जाते हैं जो पानी पीने के लिए विचरण करते हैं। बताया कि हिरण आमतौर पर हमलावर नहीं होता है, लेकिन अगर उसे खतरा महसूस होता है तो बचाव के लिए हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed