Hamirpur: बाइक सवारों को नीलगाय ने मारी टक्कर, तिलक से लौटते समय हादसा, एक की मौत और दो गंभीर घायल
Hamirpur News: मौदहा कस्बे में तिलक समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवारों को नेशनल हाईवे पर नीलगाय ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में तिलक समारोह से लौट रहे बाईक सवारों को नीलगाय ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज किया जा रहा है। कस्बे के इलाही तालाब निवासी ओमबाबू पुत्र धनीराम, अंकित सोनी (27) पुत्र रामप्रकाश सोनी और गहबरा निवासी संदीप (25) पुत्र रामकरण अंकित की बुलेट से एक तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
तभी नेशनल हाईवे और गहबरा के संपर्क मार्ग पर अचानक नीलगाय ने आकर टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से अंकित को गंभीर चोटों के चलते तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था, लेकिन अंकित की रास्ते में ही मौत हो गई। शेष दोनों घायलों का भी इलाज किया जा रहा है।
ज्वेलरी की दूकान चलाता था अंकित
दोनों की गंभीर हालत बताई जा रही है। मृतक अंकित सोनी मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा का रहने वाला है और कस्बे के इलाही तालाब के निकट मकान बना कर रह रहा था। कस्बे में एक ज्वेलरी की दूकान चलाता था। मृतक अपने परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। घर में हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।