{"_id":"6360b824b193bf2fd444729b","slug":"hamirpur-accident-youth-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Tue, 01 Nov 2022 12:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:01 PM IST
सार
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अवधेश कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हमीरपुर जिले में बाइक से अपने घर वापस जा रहे युवक की राठ-उरई मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। उरई के इंद्रानगर मोहाल निवासी देवेश सोनी ने बताया कि उनका छोटा भाई अवधेश कुमार (26) सोने चांदी के आभूषणों का व्यापार करता था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह व्यापार के सिलसिले में अपने साथी आशू (24) के साथ बाइक से महोबा गया था। देर शाम वापस घर लौटते समय उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे अवधेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने सीएचसी राठ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। डॉक्टर एमपी सिंह ने कहा कि मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने घर ले गए। परिजनों ने बताया कि अवधेश की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हेलमेट नहीं पहने था। जबकि बाइक पर पीछे बैठा आशू हेलमेट लगाए था। ट्रेनी सीओ राजेश कमल ने कहा कि किसी ने कोतवाली में सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन