{"_id":"6699db46d49dbcf77a0efc18","slug":"hamirpur-accident-two-trucks-collided-violently-driver-burnt-alive-and-three-was-injured-jam-on-highway-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर…लगी भीषण आग, दो चालक जिंदा जले और दो घायल, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर…लगी भीषण आग, दो चालक जिंदा जले और दो घायल, हाईवे पर लगा जाम
Fri, 19 Jul 2024 08:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 19 Jul 2024 08:50 AM IST
सार
Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Hamirpur Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.30 बजे ब्लैक स्पॉट राठ तिराहा के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इससे उनमें आग लग गई। दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, दो खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। घटना के बाद से सुबह तक हाईवे पर जाम लगा रहा। मृत चालकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर सीओ राजेश कमल समेत यातायात पुलिस मौजूद रही। यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया गया है।
विज्ञापन