{"_id":"67b57d9be718ba8e6e0c1a40","slug":"hamirpur-accident-truck-loaded-with-wheat-lost-control-and-overturned-caught-fire-and-burned-to-ashes-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, आग लगने से धू-धूकर जला, चालक भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, आग लगने से धू-धूकर जला, चालक भाग निकला
Wed, 19 Feb 2025 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:19 PM IST
सार
Hamirpur News: राठ मार्ग पर गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। पुलिस के अनुसार आग लगने से पहले चालक भाग निकला था और ट्रक में खलासी नहीं था।
विज्ञापन
Hamirpur Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में राठ मार्ग पर सिकरी श्रमदान के पास ट्रक अनियंत्रित होकर मंगलवार देर रात पलट गया। ट्रक में गेहूं भरा होने से आग लग गई, जिससे ट्रक धू-धूकर जल उठा। चालक के जलने की आशंका है, लेकिन पुलिस के अनुसार पहले ही ट्रक चालक भाग निकला है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ललपुरा योगेश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की रात थाना बिवांर के छानी से गेहूं से लोड ट्रक कुरारा को चला था। रात करीब 11 बजे के आसपास ट्रक थाना ललपुरा के सिकरी श्रमदान के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही इसमें आग लग गई।
विज्ञापन
चालक ट्रक से कूदकर निकल गया होगा
सूचना पर आई पुलिस ने दमकल को बुला लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक मालिक से बात करने पर जानकारी मिली कि ट्रक को थाना मुस्करा के बिहूंनी खुर्द गांव निवासी हरी मोहन शुक्ला चला रहा था। इसमें कोई खलासी नहीं था। संभावना है कि आग लगने से पहले चालक ट्रक से कूदकर निकल गया।
विज्ञापन