Hamirpur Accident: किशोर को ऑटो ने टक्कर मारी, 30 मीटर तक घसीटा...मौत, मॉर्निग वॉक के दौरान हादसा
Hamirpur News: थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऑटो को पकड़ लिया गया है। अग्रिक कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
हमीरपुर जिले में जोहलूपुर हाईवे में तेज रफ्तार ऑटो ने मॉर्निंग वॉक पर दोस्तों के साथ जा रहे किशोर को टक्कर मार दी। ऑटो में फंस कर किशोर 30 मीटर तक घसीटता चला गया। यह देख कर साथी किशोरों में हड़कंप मच गया। टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर भाग गया।
आनन फानन में दोस्त किशोर को सीएचसी ले जाने के लिए भागे, जहां रास्ते में किशोर की मौत हो गई। रविवार सुबह पांच बजे लच्छू प्रजापति का पुत्र अनुपम (14) अपने दोस्त रौनक व मोहल्ले के अन्य किशोरों के साथ बागी फार्म मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था।
किशोर जैसे बेरी रोड पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी कदौरा बस स्टैंड से सिंघाड़े लाद कर कुरारा, हमीरपुर की बाजार करने जा रहे ऑटो चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। वहीं, अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। ऑटो में फंस कर किशोर 30 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया। पूरे घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अन्य किशोरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किशोर कक्षा नौ का छात्र था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता मुख्य बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान का संचालन करते है। एकलौते पुत्र का शव देखकर मां जानकी का रो-रोकर बुरा हाल था। लच्छू प्रजापति के एक पुत्र और एक पुत्री प्राची है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऑटो को पकड़ लिया गया है