{"_id":"631980f1ab771a7fe1281273","slug":"hamirpur-accident-girl-died-after-being-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत, आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत, आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम की
Thu, 08 Sep 2022 11:19 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:19 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने मासूम को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ नहर बाईपास पर 4 वर्षीय बालिका को ट्रक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने बाईपास सड़क दोनों ओर जाम कर दी। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे नगर के गुलाबनगर मोहल्ला निवासी शिवराम अहिरवार की बालिका रागनी (4) परचून की दुकान जा रही थी।
विज्ञापन
उरई की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने नहर बाईपास पर जाम लगाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। गुस्साए लोग जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के घटनास्थल पर आने पर ही जाम खोलने की बात पर अड़े है। कोतवाल विनोद कुमार राय ने कहा कि ट्रक को चालक सहित हिरासत में ले लिया है। परिजनों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन