फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident Erickshaw full of school going students overturned seven injured three serious

Hamirpur Accident: स्कूल जा रहे छात्रों से भरा ई-रिक्शा पलटा, सात घायल…तीन गंभीर, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 25 Sep 2025 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:27 AM IST
सार

Hamirpur News: जरिया थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे छात्रों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में सात छात्र घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur Accident Erickshaw full of school going students overturned seven injured three serious
अस्पताल में भर्ती घायल छात्राएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के सरीला-ममना मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ममना ग्राम पंचायत के महराजपुर मजरा और ममना से जीआईसी स्कूल, सरीला जा रहे छात्रों से भरा ई-रिक्शा बरगांव मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे जब ई-रिक्शा बरगांव मोड़ से आगे बढ़ा, तो उसका हैंडल अचानक जाम हो गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर बच्चों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला पहुंचाया। घायलों में वेदिका (16) पुत्री प्रमोद कुमार, निवासी ममना, अजय कुमार (17) पुत्र परमेश्वरी दयाल, निवासी महराजपुर, आंशिका (10) पुत्री रामसजीवन, निवासी महराजपुर, और साइना खातून पुत्री करीगम बख्श, निवासी महराजपुर सहित अन्य छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक मौके से फरार
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन छात्राओं को गंभीर हालत में उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सरीला चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि ई-रिक्शा में सात छात्र-छात्राएं बैठकर जीआईसी सरीला जा रहे थे। हैंडल जाम होने से रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच छात्र-छात्राएं और चालक घायल हुए हैं। तीन गंभीर रूप से घायल छात्राओं को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed