{"_id":"692c34362a2ad57ce807d21d","slug":"hamirpur-accident-both-drivers-killed-three-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौत, तीन घायल
Sun, 30 Nov 2025 05:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Nov 2025 05:41 PM IST
सार
Hamirpur Accident: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की जान चली गई। जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से सिर में गंभीर चोट मौत का कारण बनी।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नंदना-बहपुर संपर्क मार्ग पर रविवार दोपहर बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। महिला सहित तीन सवार घायल हैं। बाइक चालक व सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर आई गंभीर चोट दोनों की मौत की वजह बनी। जरिया थाने के अमूंद गांव निवासी जितेंद्र राजपूत ने बताया कि रविवार सुबह छोटे भाई धीरेंद्र (33) काम से राठ आए थे। दोपहर दो बजे पड़ोसी रामसिंह की पत्नी किरन (45) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
नंदना गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों में सवार लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंसकर्मी सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने बाइक चालक धीरेंद्र सिंह व दूसरी बाइक चालक जरिया थाने के गहुली गांव निवासी राजू कुशवाहा (20) को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार किरन, हरपाल सिंह व बलराम सिंह का इलाज किया गया। जितेंद्र ने बताया कि भाई धीरेंद्र अविवाहित थे। पिता के नाम पर 20 बीघा कृषि भूमि है। पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। मां अखिलेश रानी हैं।
विज्ञापन
राजू के पिता प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था और कस्बे में रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को चचेरे भाई परशुराम के पुत्र रामकुमार की शादी है। रविवार को बेटा अपने ताऊ हरपाल सिंह व मध्यप्रदेश के दोनी निवासी बलराम सिंह के साथ बाइक से कस्बा आ रहा था।
विज्ञापन