फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident: Advocate dies in road accident

Hamirpur Accident: अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में हुए सड़क हादसे में अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur Accident: Advocate dies in road accident
अभिषेक पाठक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मंगलवार रात करीब आठ बजे हमीरपुर-राठ हाईवे पर छानी व स्वासा गांव के बीच भोला ढाबा के पास युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिवांर थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी अभिषेक पाठक (24) पुत्र ओमप्रकाश पाठक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अधिवक्ता जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करता था जो मंगलवार देर शाम रोज की तरह मुख्यालय से अपने घर लौट रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र अपने मित्र प्रदीप (27) निवासी बल्लाय थाना खरेला, जनपद महोबा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जिन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसके पुत्र अभिषेक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल युवक का उपचार चल रहा है। बता दें कि मृतक दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को स्वासा मोड़ के पास से पकड़ लिया गया है। कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जिला बार संघ ने साथी अधिवक्ता की मौत पर बार सभागार में शोकसभा कर मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही न्यायिक कार्यों से विरत रहे। महामंत्री देवीप्रसाद शुक्ल ने बताया कि शोक सभा में अध्यक्ष फूल सिंह कुशवाहा समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed