{"_id":"67a5b5e9c462cfa12d02dee4","slug":"hamirpur-accident-a-trolley-crushed-two-people-including-a-sleeping-accountant-body-sent-for-postmortem-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: ट्राला ने सो रहे मुनीम सहित दो को कुचला…मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: ट्राला ने सो रहे मुनीम सहित दो को कुचला…मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
Fri, 07 Feb 2025 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:57 PM IST
सार
Hamirpur News: मानवेंद्र सिंह के पिता ने थाने में तहरीर देकर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चिकासी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में बालू भरने आए ट्राला चालक ने घाट किनारे सो रहे मुनीम सहित दो को कुचल दिया। इसमें मुनीम की मौके पर व दूसरे की मेडिकल कॉलेज, उरई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र बड़ागांव निवासी बृहम नारायण यादव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह यादव (32) चिकासी थाने के इछौरा के खदान संख्या 25/18 में मुनीम का काम करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे मानवेंद्र अपने साथी कदौरा थाने के लूची के डेरा जमरेही निवासी राघवेंद्र पाल (25) के साथ घाट किनारे सो रहे थे। तभी बालू भरने आए ट्राला चालक ने तेज गति व लापरवाही से दोनों को कुचल दिया। इसमें मानवेंद्र की मौके पर ही और राघवेंद्र की मेडिकल कॉलेज, उरई ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्राला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मानवेंद्र सिंह के पिता ने थाने में तहरीर देकर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मानवेंद्र के भाई छोटे राघवेंद्र व रुपेंद्र मां रामजानकी पत्नी माया बेटे अंश (6) बेटी रिया (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकासी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन