{"_id":"6644a05818930deb290875ef","slug":"hamirpur-absconding-misdeed-accused-arrested-in-police-encounter-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, किशोरी से की थी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, किशोरी से की थी हैवानियत
Wed, 15 May 2024 05:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 May 2024 05:21 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बीते नौ मई को घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में खेतों में पिता को खाना देने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बांदा मार्ग पर बरगदिया मोड़ के पास से पुलिस पर फायर किया था। इसके जवाब में पुलिस ने में उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
बीते नौ मई को एक गांव की एक किशोरी खेतों में बने नलकूप में पिता को दोपहर में खाना देने जा रही थी। तभी उसे एक युवक ने रास्ते में दबोच कर मारा-पीटा था और दुष्कर्म के बाद फरार हो गया था। किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को टेढ़ा मार्ग में दोपहर करीब 1.30 बजे बरगदिया मोड़ के पास मौजूद था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज राहुल मिश्रा, मुख्य आरक्षी आरिफ खान, आरक्षी अमित कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को आता देखकर आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के बाएं पैर में टांग के नीचे लगी है। घायल होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अभिषेक सचान निवासी पौथिया थाना ललपुरा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया था। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया है।