{"_id":"68b58c2370e9ad1eb805fc2f","slug":"hamirpur-a-girl-slapped-a-man-several-times-on-the-railway-platform-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: रेलवे प्लेटफार्म पर युवती ने मनचले को जड़े कई थप्पड़, युवक पर सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: रेलवे प्लेटफार्म पर युवती ने मनचले को जड़े कई थप्पड़, युवक पर सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी का आरोप
Mon, 01 Sep 2025 05:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Sep 2025 05:40 PM IST
सार
Hamirpur News: सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी से खफा युवती ने रेलवे प्लेटफार्म पर युवक के कई थप्पड़ जड़े।
विज्ञापन
मौदहा के रागौल रेलवे स्टेशन पर थप्पड़ मारती युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे स्टेशन रागौल पर सोमवार की सुबह एक युवती ने मनचले युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। मामला युवती के सोशल मीडिया अकाउंट पर युवक द्वारा टिप्पणी किए जाने का बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह मौदहा के रागौल रेलवे स्टेशन पर यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर खजुराहो से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी प्लेटफार्म पर मौजूद एक युवती ने युवक को खरी खोटी सुनाते हुए उसे पर पीटना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद यात्रियों की भीड़ लग गई। युवती युवक पर अपनी भड़ास निकालकर दूसरी तरफ चली गई। तभी पैसेंजर ट्रेन आने पर सभी यात्री उसमें सवार होकर निकल गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस घटना के दौरान जीआरपी पुलिस व रेलवे स्टेशन का स्टाफ नदारद रहा। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल युवती के सोशल मीडिया अकाउंट में टिप्पणी करने का विवाद बताया जा रहा है। घटना रेलवे स्टेशन की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी l
विज्ञापन