फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Half  naked dead body of a young man found on the roadside in Kanpur

Kanpur: सड़क किनारे मिला युवक का अर्धनग्न शव, शरीर की हड्डियां टूटी हुई मिलीं, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sun, 01 Jan 2023 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 01:01 PM IST
सार

बिठूर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
 

विज्ञापन
Half  naked dead body of a young man found on the roadside in Kanpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरहा गांव नई बस्ती के पास एक अर्धनग्न युवक का शव पेट के बल सड़क किनारे पड़ा मिला।

विज्ञापन

सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उन्होंने बिठूर पुलिस को सूचना दी। युवक नीली जीन्स पहने हुए था। शव के पास गाढ़ी नीली जाकेट, भूरे रंग के जूते और भूरे रंग की इनर हाथों में फंसी मिली। मौके पर बिठूर इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

युवक के पास मोबाइल, पॉवर बैंक, सिगरेट की डिब्बी पड़ी मिली। वहीं, शव के पास पहियों के निशान भी मिले हैं। युवक के दाएं हाथ की कलाई आधी से ज्यादा कटी थी और हड्डियां टूटी हुईं थीं। साथ ही बाएं पैर की हड्डी भी टुटी हुई मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देर रात हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम के आने में देरी होने पर और शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed