{"_id":"66d6cf6089c78f404c0602bc","slug":"half-naked-body-of-woman-found-lying-in-field-suspicion-of-murder-after-rape-police-engaged-in-investigation-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: खेत में पड़ा मिला महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: खेत में पड़ा मिला महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 03 Sep 2024 02:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:36 PM IST
सार
Jalaun News: कालपी कोतवाली क्षेत्र में खेतों में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊसरगांवव के पास खेतों में महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। वह विगत दो दिनों से गायब थी और मानसिक रूप से कमजोर भी बताई गई है। शव के पास से पुलिस को शराब का खाली पाऊच और अन्य सामान भी मिला है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ऊसरगाव स्थित अस्थाई गौशाला से लगभग एक किलोमीटर दूर चरवाहों ने महिला का शव पडे़ होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख़्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मृतका की शिनाख़्त ऊसरगांव निवासी के रूप में हुई थी। क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी ने अवगत कराया कि महिला के परिजनों के द्वारा जो तहरीर दी जाएगी। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन