फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Half-burnt body of a youth found near Dudibari

Kanpur News: डूडीबरी के पास मिला युवक का अधजला शव

Mon, 16 Mar 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of a youth found near Dudibari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के लाड़पुर पैड से डूंडीबरी मार्ग पर माइनर के कुलावा नंबर 20 के पास प्रमोद सिंह के अरहर के खेत की नाली में युवक का अधजला शव पड़ा मिला। शुरुआत में पुलिस ने शव मिलने की सूचना को अफवाह बताया लेकिन शाम को मौके पर पहुंचने पर हकीकत सामने आ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण हत्या कर शव जलाए जाने की बात कहते रहे। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।
सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को खेत में शव पड़े होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने मौके पर जाने के बजाय बताया कि ननथू गांव निवासी राम प्रसाद की कैंसर से मौत हुई थी और परिजन शव को अधजला छोड़ गए थे। जिसे बाद में दोबारा जला दिया गया है। मृतक राम प्रसाद के चचेरे भाई रूपलाल और ननथू गांव के प्रधान प्रतिनिधि बब्बन अवस्थी से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि राम प्रसाद का अंतिम संस्कार पूरी तरह विधि-विधान से किया गया था और परिजन शव पूरी तरह जलने के बाद ही लौटे थे।
विज्ञापन

इस बात की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि जहां राम प्रसाद का अंतिम संस्कार हुआ था उससे करीब 200 मीटर पश्चिम की ओर अरहर के खेत की नाली में एक अन्य अधजला शव पड़ा है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद शाम करीब पांच बजे के बाद पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष संजेश कुमार, एसआई धर्मेंद्र सिंह चौहान व एसआई गिरीश चंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां करीब 22 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को अरहर के खेत के पास नाली में जलाया गया था। जिससे आस-पास के पौधे भी झुलस गए थे। मौके पर घास-फूस या लकड़ी जैसी कोई सामग्री नहीं मिली। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने के लिए पेट्रोल या किसी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस की जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी राजेश पांडेय व सीओ यातायात राजीव सिरोही घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने घटना की हकीकत जांचने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद अधजले शव को मोर्चरी भेजा। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष लग रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed