फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hair Transplant Two doctors had done Vinits hair transplant Dr Anushka filed anticipatory bail plea

Hair Transplant: दो डॉक्टरों ने किया था विनीत का हेयर ट्रांसप्लांट, डॉ. अनुष्का ने दाखिल की अग्रिम जमानत अर्जी

Sat, 24 May 2025 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 May 2025 03:16 PM IST
सार

Kanpur News: डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र के संबंध में पुलिस की रिपोर्ट नहीं आ सकी थी जिस कारण समय की मांग की गई। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए दो जून तक का समय दिया है।

विज्ञापन
Hair Transplant Two doctors had done Vinits hair transplant Dr Anushka filed anticipatory bail plea
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में विनीत केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक में दांतों का इलाज कराने आए थे। उन्होंने बालों के संबंध में सलाह ली थी, लेकिन हेयर ट्रांसप्लांटेशन से उनका कोई लेनादेना नहीं है। यह ट्रांसप्लांट डॉ. सिंह व सर्जन मनीष कुमार से बर्रा स्थित साईं चैरिटेबल अस्पताल में कराया गया था। अस्पतालों में लापरवाही हुई होगी, लेकिन उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन

यह दावा डॉ. अनुष्का ने जिला जज की अदालत में दाखिल अपनी अग्रिम जमानत अर्जी में किया है। उनके मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट न आने के कारण सुनवाई अब दो जून को होगी। डॉ.अनुष्का ने यह भी तर्क दिया कि डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया है।

विज्ञापन

क्लीनिक में करती हैं दांतों का इलाज
सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड से कोई राय नहीं ली गई। अर्जी में डॉ.अनुष्का का कहना है कि उन्होंने रोहतक के पं.भगत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से 2015 में दंतशल्य चिकित्सक के रूप में डॉक्टर की उपाधि ली है। अपने क्लीनिक में दांतों का इलाज करती हैं। उन्होंने मास्टर क्लास इन फेशियल एस्थेटिक्स और मास्टर क्लास इन ट्रिचोलॉजी का प्रमाण पत्र भी लिया है।

दो जून तक का कोर्ट ने समय दिया है
इसलिए दांतों के इलाज के साथ ही बालों की बीमारी से बचाव के बारे में भी राय देती है। वह इलाज से मिलने वाली रकम से परिवारवालों का पालन-पोषण करती हैं। जेल जाने से उनका परिवार भूखों मर जाएगा। डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र के संबंध में पुलिस की रिपोर्ट नहीं आ सकी थी जिस कारण समय की मांग की गई। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए दो जून तक का समय दिया है।

विज्ञापन

इंजीनियर की पत्नी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
इंजीनियर विनीत की पत्नी जया ने रावतपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि पनकी स्थित ऑफीसर्स कालोनी निवासी सहायक अभियंता विनीत कुमार दुबे 13 मार्च को डॉ.अनुष्का के पास हेयर ट्रांसप्लांट के लिए गए। वह दो बच्चों के साथ होली मनाने गोंडा स्थित मायके गई थीं। 14 मार्च को फोन करके विनीत के चेहरे पर सूजन की जानकारी दी गई।

डॉ.अनुष्का क्लीनिक बंद करके हो गई थीं फरार
उन्होंने कई बार डॉक्टर को फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। रात में दोबारा फोन मिलाया तो डॉ. अनुष्का ने बिना टेस्ट के हेयर ट्रांसप्लांंट करने की बात स्वीकारी। जया ने चाचा को फोन किया और उन्होंने अनुराग हास्पिटल पहुंचकर विनीत को वहां से रीजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन 15 मार्च को पति की मौत हो गई। डॉ.अनुष्का को कॉल की तो उनका फोन बंद मिला, क्लीनिक भी बंद करके फरार हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed