फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hackers hacked 3.86 lakhs from IIT kanpur

आईआईटी कानपुर से 3.86 लाख की साइबर ठगी, हैकर्स ने फर्जी कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर ली रकम

Sat, 10 Nov 2018 11:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hackers hacked 3.86 lakhs from IIT kanpur
डेमो पिक
उपकरण खरीद के लिए आईआईटी कानपुर द्वारा एडवांस में किए गए 3.86 लाख के भुगतान को हैकर्स ने दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिया। आईआईटी के अवर अधीक्षक राजकुमार श्रीवास्तव ने कल्याणपुर थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन


राजकुमार के मुताबिक, संस्थान ने इसी साल 10 जुलाई को ई-मेल के जरिये हांगकांग की कंपनी थर्मोफिशर साइंटिफिक लिमिटेड को बायोलॉजिकल सेफ्टी कैबिनेट मशीन की सप्लाई का आर्डर दिया था। इसकी कीमत तीन लाख 86 हजार 650 रुपये थी। कंपनी की शर्तों के मुताबिक, आईआईटी को पूरी रकम एडवांस में अदा करनी थी।
विज्ञापन


इस पर भारतीय स्टेट बैंक की आईआईटी शाखा से पूरी रकम कंपनी खाते में ट्रांसफर कर दी गई। लेकिन, ई-मेल के जरिये कंपनी के प्रतिनिधियों से जानकारी मिली कि रकम उन्हें नहीं मिली है। राजकुमार ने बताया कि हैकर्स ने ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम में छेड़छाड़ कर आईआईटी द्वारा किए गए फॉरेन बैंक ट्रांसफर को थर्मोफिशर साइंटिफिक लिमिटेड के नाम की ही फर्जी कंपनी में ट्रांसफर करा लिया है। ठगी की जानकारी पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी के मुताबिक मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। इसलिए जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed