{"_id":"6027c9d38ebc3ee9504fa995","slug":"hacked-facebook-id-of-cdo-and-asked-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: सीडीओ की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपये, स्टेनो ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: सीडीओ की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपये, स्टेनो ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 13 Feb 2021 06:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुख्य विकास अधिकारी की निजी फेसबुक आईडी हैक कर उससे उनके दोस्तों को रुपये मांगने के लिए मैसेज भेजे गए। दोस्तों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। इसपर सीडीओ ने अपने स्टेनो से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की निजी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली। इसके माध्यम से उनके दोस्तों को खाने के लिए रुपये मांगने के मैसेज भेज दिए गए। शुक्रवार शाम को दोस्तों ने फोन कर मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी की तो पता चला किसी ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है।
मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल अपनी फेसबुक आई बंद की और बाद में उसका पासवर्ड बदल दिया। उन्होंने अपने स्टेनो शिव प्रभंजन सिंह से फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिलाई। इस पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जांच होने पर ही स्पष्ट होगा कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हुई है कि उसका किसी ने क्लोन बनाया है। मैसेज में बैंक खाता संख्या भी दी गई थी। हालांकि किसी दोस्त ने उसमें रुपये नहीं भेजे।