{"_id":"60e0a96e8ebc3ec75e6189ab","slug":"haar-sunate-hee-sapa-paartee-kaaryaalay-mein-oodham-apashabdon-kee-bauchhaar-kanpur-news-knp6380955156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार सुनते ही सपा पार्टी कार्यालय में ऊधम, अपशब्दों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार सुनते ही सपा पार्टी कार्यालय में ऊधम, अपशब्दों की बौछार
विज्ञापन
कन्नौज। जिला पंचायत सदस्यों की अच्छी खासी संख्या के बाद भी तोड़फोड़ से नाराज सपाइयों ने पार्टी कार्यालय में ऊधम किया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के आने की वजह से सुबह से सपाइयों की भीड़ यहां जमा थी। सभी हर मोर्चे के लिए तैयार थे। श्याम सिंह यादव की हार जाने का पता चलने पर यह आग बबूला हो गए। फिर क्या विधायक और क्या प्रदेश अध्यक्ष, अपशब्दों की बौछार में किसी को नहीं बख्शा गया। पार्टी के सभी बड़े नेता नाराज लोगों को शांत कराने की कोशिश करते रहे।
जिला पंचायत चुनाव में सपा समर्थित 11 सदस्य जीते थे। इसके अलावा चार बागी थे। माना जा रहा था कि बागी तो अपने ही हैं। ऐसी मजबूत संख्या के बाद भी हार खांटी सपाइयों को रास नहीं आई। परिणाम सुनते ही गद्दारों को सामने लाओ, तीस लाख रुपये में बिक गए कुछ लोग, कुछ अपनों ने ही की गद्दारी ऐसे नारों के साथ अपशब्दों से परिसर गूंजने लगा। कई सपा नेता ऐसे हालात देख सकते में आ गए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी को संभाला। यह कहते हुए शांत कराया कि जिला प्रशासन ने खुद चुनाव लड़कर भाजपा को जिताया है। समय आने पर इसे चुकता किया जाएगा।
विधायक रोकते रहे, पहुंचते रहे लोग
कन्नौज। सुबह 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मिलने के लिए अफरातफरी मचा दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय के ऊपर के कमरे में पहुंच गए। कार्यकर्ता भी अध्यक्ष के पीछे जाने लगे। भीड़ को रोकने के लिए विधायक अनिल दोहरे को काफी मश्क्कत करनी पड़ी। वह रोकते रहे, लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं हुआ। प्रदेश अध्यक्ष को चेहरा दिखाने की होड़ मची रही।
विज्ञापन
सपा ने शुरू की हार की समीक्षा
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की हार की समीक्षा शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि जिन लोगों ने क्रास वोटिंग की, उन पर कार्रवाई होगी। इसके लिए जिलाध्यक्ष और उनकी टीम को चिह्नित करने के लिए लगाया गया है। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि जिला प्रशासन के दबाव के चलते कुछ लोगों ने क्रास वोटिंग की। इन सभी की पहचान की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सपा सूत्रों के मुताबिक चार से छह लोगों के क्रास वोटिंग में जाने के कयास लगा लिए गए हैं। पुख्ता होते ही इनके नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिए जाएंगे।