फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gutka factory

अवैध गुटका फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
gutka factory
गुटका फैक्टरी में बरामद मशीन। - फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के गौसगंज में रविवार की सुबह छापा मारकर पुलिस ने अवैध रुप से चल रही गुटका फैक्टरी पकड़ी है। मौके से 217 गत्ता गुटका और सुपारी व तंबाकू के बोरे बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाइक व एक लोडर कब्जे में लिया है। इस मामलें में पांच लोगों के खिलाफ अवैध रूप से गुटका फैक्टरी संचालन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गौसगंज के छिपहठी मुहाल में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार सुबह छापा मारकर अवैध रूप से संचालित गुटका फैक्टरी पकड़ी। जिसमें भारी तादात में तैयार गुटखा और वारदाना बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर ने अवैध रूप से गुटका फैक्टरी संचालित किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

रविवार को छापामार में सिकंदरा के उमरपुर निवासी महिपाल और गौसगंज निवासी रामकुमार को गिरफ्तार किया गया। फैक्टरी का संचालन रात में किया जाता था। खाली बंद पड़े मकान में काफी अर्से से संचालित बताई जा रही है। यहां पर अलग-अलग ब्रांड के 217 गत्ता तैयार गुटखा बरामद किया गया। साथ ही छह बोरी कटी सुपारी, चार बोरी सुपारी तंबाकू मिश्रित, जर्दा युक्त 12 पैकेट काली पन्नी व दो पैकेट सफेद पन्नी, एक बोरा तंबाकू, एक बोरी सुपारी, दो गुटका बनाने वाली मशीन, 10 चक्का नकली रैपर, एक लोडर, दो बाइक, एक साइकिल कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुटखा फैक्टरी संचालनगौसगंज निवासी रामकुमार सहित चार लोग कर रहे थे। फैक्टरी का संचालन रात में किया जाता था। दो गिरफ्तार आरोपियों के अलावा गौसगंज निवासी रमेश ओमर, कानपुर नगर के घाटमपुर तारापुर निवासी जयप्रकाश, हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी गणेेश मिस्त्री संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed