फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gussae farmers riot over not meeting DAP fertilizer

Kanpur News: डीएपी खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया हंगामा

Sun, 05 Oct 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Gussae farmers riot over not meeting DAP fertilizer
चकरनगर। खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने रविवार को साधन सहकारी समिति बंसरी पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया के निर्देश पर खाद वितरण शुरू कराया गया, जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं किसानों ने समिति पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के किसान पिछले एक माह से डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। ब्लाॅक की सहसों, सिंडोस, कुंदोल, गौहानी, टिटावली और कारावली समितियों पर रविवार को रैक आने के बाद भी देर शाम तक खाद नहीं पहुंची। वहीं भरेह, बंसरी और चकरनगर समितियों पर खाद तो मौजूद थी लेकिन सचिव ने सत्यापन की बात कहकर खाद का वितरण नहीं किया। किसानों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से समितियों पर यही स्थिति बनी हुई है सुबह से लाइन लगाने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। शनिवार शाम बंसरी समिति पर खाद वितरण शुरू हुआ, लेकिन मात्र 50 बोरी खाद ही बांटी गई। रविवार सुबह वितरण शुरू नहीं किया गया। इससे किसानों में रोष व्याप्त हो गया। रविवार दोपहर ग्राम प्रधान सोनू परिहार की अगुवाई में सैकड़ों किसान समिति पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति की खाद इधर उधर भेज दी जाती है जबकि स्थानीय किसान वंचित रह जाते हैं। किसानों ने एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव और एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया से कॉल पर खाद वितरण न होने की शिकायत की। सुनवाई न होने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बिठौली थाना प्रभारी राजेन्द्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद खाद वितरण शुरू हो गया। इसके बाद भी किसानों को एक-एक बोरी खाद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed