फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Guru Ramdas Maharaj's Prakash Utsav was celebrated with great pomp at Motijheel Lawn.

Kanpur News: मोतीझील लॉन में धूमधाम से मनाया गया गुरु रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव

Thu, 09 Oct 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Guru Ramdas Maharaj's Prakash Utsav was celebrated with great pomp at Motijheel Lawn.
कानपुर। मोतीझील लॉन में बुधवार को एक लाख श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर लंगर छका। मौका था गुरु रामदास महाराज के प्रकाश उत्सव का। कार्यक्रम में देशभर से सिख संगतों ने हाजिरी लगाई। दिल्ली, हिमाचल और पंजाब से पधारे रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन की ओर से किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली से पधारे जगजीत सिंह बबीहा ने समरथ गुरु सिर हथ धरियों रामदास हर सत्य कीओ, हिमाचल प्रदेश के कमलजीत सिंह चंबे वाले ने गुरु रामदास रखना गरीब की लाज, ना करना किसी दा मोहताज, संत बाबा मनजीत सिंह नानकसर वालों ने गुरु रामदास तेरी शरण शबद गायन कर संगत को निहाल किया। वहीं गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ ट्रस्ट की ट्रस्टी आत्मजीत सिंह, प्रभजीत कौर, दलजीत कौर और अमृत कौर ने भी श्रद्धालुओं को भजनों से सराबोर किया। मीरी-पीरी बाल सभा की ओर से पूर्व में हुई गुरुबाणी प्रतियोगिता में शामिल 156 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पावन गंगा संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, इलाहाबाद, हमीरपुर, झांसी समेत कई जिलों से सिख संगतों ने पहुंचकर गुरु चरणों में मत्था टेका। संगत सेवा में सरदार अतुल सिंह, हरप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलबीर महाजन, मनजीत सिंह छाबड़ा, शरणजीत कौर सोनी, अनमीत कौर, अनु दलजीत कौर, नीता कौर ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरोपा देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने लखनऊ से आकर शिरकत की। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने सिरोपा देकर उनका स्वागत किया। गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ के प्रधान सेवक सरदार हरजीत सिंह, समाजसेविका निम्मी अरोड़ा (उन्नाव), विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, गुरुद्वारा बाबा नामदेव के प्रधान सेवक नीतू सिंह, भाजपा दक्षिण के अध्यक्ष शिवराम सिंह, समाजसेवी गौरव जैन को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed