फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Guru Govind and SBS Academy register victories

Kanpur News: गुरु गोविंद और एसबीएस एकेडमी ने दर्ज की जीत

Wed, 21 Jan 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Guru Govind and SBS Academy register victories
कानपुर। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में मंगलवार को गुरु गोविंद एकेडमी ने हेलिजर बॉर्डन इलेवन को सात विकेट से और एसबीएस एकेडमी ने केसीए एकेडमी को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन


काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में हुए पहले मैच में हेलिजर बॉर्डन इलेवन ने 30.5 ओवर में 154 रन बनाए। टीम से तनय ने 62 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सूर्यांश सिंह व दिव्यांश ने तीन-तीन, अयान पुरोहित ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन


वहीं गुरु गोविंद एकेडमी ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता। टीम से दिव्यांश ने नाबाद 58, वैभव ने 21 व अयान पुरोहित ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास द्विवेदी, हर्षवर्धन सिंह, व आदित्य ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांश को चुना गया। कानपुर साउथ बी मैदान पर हुए दूसरे मैच में केसीए एकेडमी ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। टीम से सचिन ने 79 व अक्षत राय ने 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यथार्थ गुप्ता, मानस व अर्यान ने एक-एक विकेट झटके।


वहीं एसबीएस एकेडमी ने 33.4 ओवर में दो विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अर्यान यादव ने 91 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शाश्वत व प्रखर ने एक-एक विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मैच अर्यान यादव को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed