{"_id":"679bb9936f8dd0f893041eb4","slug":"guest-house-lift-falls-due-to-broken-wire-four-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-120968-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तार टूटने से गिरी गेस्ट हाउस की लिफ्ट , चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तार टूटने से गिरी गेस्ट हाउस की लिफ्ट , चार घायल
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में दुघर्टना में घायल महिला इलाज कराती हुई।
- फोटो : जिला अस्पताल के इमरजेंसी में दुघर्टना में घायल महिला इलाज कराती हुई।
इटावा। क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाने से एक गेस्ट हाउस की लिफ्ट का तार टूट गया। लिफ्ट पहली मंजिल से भरभराकर नीचे आ गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गेस्ट हाउस में खलबली मच गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
लखना निवासी राजीव कुमार के बेटे की शादी के बाद गुरुवार को रिसेप्शन का कार्यक्रम लखना के ही एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। इस बीच सरोज (60), सोनल (46), मेधा (46) और सुरेंद्र (35) लिफ्ट में सवार होकर पहली मंजिल पर जाने लगे। पहली मंजिल पर पहुंचने से पहले ही लिफ्ट का तार टूट गया।
इससे लिफ्ट भरभराकर नीचे आ गिरी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। आनन- फानन में लिफ्ट में सवार चारों घायलों को 50 शैया अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों के रिश्तेदार और रिसेप्शन के समारोह में शामिल अन्य लोग पहुंच गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है।