फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Guard who shot monkey arrested, said it was just an accident, search for businessman father-son

Monkey Murder: बंदर को गोली मारने वाला गार्ड गिरफ्तार, बोला- महज हादसा था, झुंड को भगाने के लिए किया था फायर

Thu, 25 Jan 2024 06:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jan 2024 06:16 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड अखंड प्रताप को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि घटना वाले दिन बंदरों का झुंड छत पर ऊधम मचा कर रहा था। झुंड को भगाने के लिए एयरगन से फायर किया था।

विज्ञापन
Guard who shot monkey arrested, said it was just an accident, search for businessman father-son
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने बंदर की हत्या करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एयरगन भी सील कर दी है। किदवईनगर वाई-ब्लॉक निवासी सिक्योरिटी गार्ड अखंड प्रताप सिंह ने 16 जनवरी को एयरगन से गोली मारकर बंदर की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

शव घर के सामने बरगद के पेड़ के पास दफना दिया था। पड़ोसी अंजनी मिश्रा ने विरोध किया तो सिक्योरिटी गार्ड ने साथियों संग मिलकर पीट दिया था। थानाप्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड अखंड प्रताप को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियत समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अखंड प्रताप को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

बंदरों की झुंड भगाने के लिए किया था फायर
पकड़े गए सिक्योरिटी गार्ड ने पूछताछ में बताया कि उसने जानबूझ कर बंदर को गोली नहीं मारी थी। वह महज हादसा था। दरअसल घटना वाले दिन बंदरों की एक झुंड छत पर उधम मचा कर रहा था। झुंड को भगाने के लिए उसने एयरगन से फायर किया था, लेकिन गोली एक बंदर को जा लगी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने बंदर को घर के सामने ही दफना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed