फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Guard shot youngman in dispute of egg in kanpur

गार्ड की बंदूक से निकली गोली युवक को लगी, शहर में फैली सनसनी

Fri, 07 Dec 2018 11:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Guard shot youngman in dispute of egg in kanpur
सीसीटीवी फुटेज
यूपी के कानपुर में कल्याणपुर इलाके में शुक्रवार रात अपार्टमेंट में जाने से मना करने पर अपार्टमेंट के गार्ड और अंडे की दुकान लगाने वाले चेतन सिंह चंदेल में झगड़ा हो गया। चेतन और उसके साथियों के पिटाई करने पर गार्ड ने अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली चला दी। गर्दन में गोली लगने से चेतन की मौत हो गई।
विज्ञापन


भीड़ ने आरोपी गार्ड और वारदात में प्रयुक्त बंदूक के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अपार्टमेंट के सामने हंगामा किया। सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित परिजनों को समझ कर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी गार्ड से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कल्याणपुर से मकड़ीखेड़ा बालाजीपुरम झोपड़-पट्टी निवासी चेतन (18) इंद्रानगर स्थित रतन आर्बिट (अपार्टमेंट) के पास अंडे का ठेला लगाता था। शुक्रवार रात अपार्टमेंट के एक फ्लैट में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। रात में अपार्टमेंट के गेट के बाहर कुछ बच्चे पटाखे छुड़ाकर जन्म दिन की खुर्शियां मना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर दोनों में विवाद हो गया...

अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने चेतन को फोन करके अंडे मंगाए। चेतन अंडे लेकर अपार्टमेंट के भीतर जा रहा था, तभी बिठूर कस्बा निवासी गार्ड विजय कुमार ने उसे रोक लिया। कहा कि बिना अनुमति के तुम अंदर नहीं जाओगे। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। आरोपी विजय ने बताया कि झगड़ा बढ़ने पर चेतन की तरफ से कई युवक आ गए। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बंदूक छीनने की कोशिश की।

हमलावरों को डराने के लिए उसने फायर कर दिया। इस पर एक गोली चेतन को जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। अन्य हमलावर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और उसे दबोच लिया। कुछ लोग घायल को हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक चश्मदीद के मुताबिक जन्मदिन की पार्टी में आए कुछ लड़के गेट पर पटाखे छुड़ा रहे। उसी दौरान कुछ बाहरी युवक भी वहां पहुंच गए। गार्ड ने उन लोगों को गेट के सामने से हटाया, तो विवाद हो गया। इसी दौरान चेतन भी अंडे लेकर अपार्टमेंट के भीतर जाने लगा, तो उसका भी गार्ड से झगड़ा हो गया। इस पर युवकों ने गार्ड की पिटाई कर दी। इस पर गार्ड ने गोली चला दी। थानाप्रभारी के मुताबिक आरोपी गार्ड को वारदात में प्रयुक्त बदूंक के साथ पकड़ा गया है। चेतन के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed