फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GST registration in the name of a fake company, crores of rupees worth of transactions, report on two businessmen

Kanpur News: फर्जी कंपनी के नाम जीएसटी पंजीकरण करा करोड़ों का लेनदेन, दो कारोबारियों पर रिपोर्ट

Mon, 23 Feb 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
GST registration in the name of a fake company, crores of rupees worth of transactions, report on two businessmen
कानपुर। नजीराबाद और रायपुरवा थानाक्षेत्र में फर्जी कंपनी के नाम पर जीएसटी पंजीकरण कराकर करोड़ों रुपये का लेनदेन कर टैक्स चोरी करने के मामले में राज्य कर विभाग ने दो कारोबारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नजीराबाद थाने में राज्यकर अधिकारी पंकज रावत ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेसर्स पीके ट्रेडर्स के स्वामी मुरादाबाद के पाकबाड़ा गुरैठा निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने 27 मई 2025 को दर्शनपुरवा स्थित पते पर जीएसटी पंजीकरण कराया था। उनके अनुसार बीते वर्ष 20 नवंबर को जांच के दौरान सामने आया कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी पंजीकरण कराया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इनकी फर्म ने 20 नवंबर तक 16.44 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई। इससे सरकार को 3.54 करोड़ रुपये की राजस्व की क्षति हुई है। नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि तहरीर पर पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार रायपुरवा में सहायक आयुक्त राज्य कर डॉ. सुनील कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेसर्स श्री बालाजी इंटरप्राइजेज के स्वामी चंडीगढ़ के ननगल रूपनगर निवासी जयपाल सिंह ने फर्जी पते देवनगर पर जीएसटी पंजीकरण कराया। मामले की जांच की गई तो मौके पर कोई कंपनी नहीं मौजूद थी। अधिकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 13.67 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई। इससे भी राजस्व को काफी नुकसान हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। रायपुरवा इंस्पेक्टर विजय कुमार सरोज ने बताया कि भारतीय दंड संहिता 1860 एवं उत्तर प्रदेश, केंद्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed