फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GST increase match ticket price

जीएसटी ने छुड़ाए क्रिकेट के छक्के, ये है वजह...

Mon, 25 Sep 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
GST increase match ticket price
डेमो

विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम में 29 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले डे-नाइट वनडे मैच को देखने के लिए दर्शकों को 28 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। मैच के हर टिकट पर 28 फीसदी जीएसटी पड़ेगा।

 

ऑनलाइन बुकिंग अक्तूबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। पिछली बार सबसे महंगा टिकट जहां 6000 रुपये का था, वहीं सबसे कम कीमत 200 रुपये बी गर्ल्स और ई पब्लिक की थी। इस बार टिकटों की कीमत अभी तय नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि कम कीमत वाले टिकट इस बार महंगे होंगे।

विज्ञापन

 

ग्रीनपार्क में 26 जनवरी 2017 को भारत और इग्लैंड के बीच टी-20 मैच खेला गया था। इस मैच में बी गर्ल्स और ई पब्लिक का टिकट 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये का किया गया था। वीआईपी पवेलियन का टिकट 5000 से बढ़ाकर 6000 रुपये किया गया था। इस बार जीएसटी लगने के बाद टिकटों का मूल्य बदलेगा। नई कीमत जल्द ही तय की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर एसके अग्रवाल का कहना है कि स्टेडियम में कुल दर्शक क्षमता 32 हजार है। स्टेडियम में वीवीआईपी दर्शकों के लिए लग्जरी सुविधाओं से युक्त कुल 35 बाक्स हैं। इनके किराए में भी परिवर्तन हो सकता है। टिकट बिक्री ऑनलाइन होगी।

 

कम कीमत के टिकटों में लगेगा टैक्स

26 जनवरी 2017 को हुए टी-20 क्रिकेट मैच में वीआइपी पवेलियन का टिकट 6000 रुपये का था जो कम बिके थे। इस कारण इस बार मैच में महंगे टिकटों पर जीएसटी का असर कीमत घटाकर किसी तरह कम किया जाएगा। यूपीसीए 6000 रुपये वाले टिकट की कीमत घटा देगा जिससे जीएसटी लगने के बाद भी कीमत 6000 से ज्यादा नहीं जाएगी। 200, 1000, 1500 व 3000 रुपये क ीमत वाले टिकटों पर जीएसटी का असर दिखेगा। यूपीसीए के कोषाध्यक्ष रियासत अली का कहना है कि कम कीमत वाले टिकट महंगे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed