फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GST fraud of Rs 1.14 crore by creating fake firm, report filed

Kanpur News: फर्जी फर्म बनाकर 1.14 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
GST fraud of Rs 1.14 crore by creating fake firm, report filed
कानपुर। किदवई नगर थानाक्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर कर चोरी करने के मामले में सहायक आयुक्त राज्यकर ने फर्म मालकिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक आयुक्त राज्यकर कविता श्रीवास्तव ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जूही बारादेवी में मंदाकिनी के नाम से एमके ट्रेडर्स रजिस्टर्ड है। इसमें स्क्रैप का कारोबार करने का दावा किया था। फर्म के अभिलेखों और जीएसटी पोर्टल के डाटा की जांच में वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 18.89 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर लगभग 1.14 करोड़ रुपये की जीएसटी की धोखाधड़ी की गई। जांच में खरीद का कोई रिकार्ड, स्टॉक नहीं मिला। फर्म मालकिन ने जिस स्थान पर कारोबार दिखाया वहां कमरे में सिर्फ एक टेबल और तीन कुर्सियां मिलीं। पूछताछ में भवन मालिक ने भी बताया कि उन्होंने फर्म मालकिन को कभी नहीं देखा है। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि फर्म मालकिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed