फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Growth in development of President ramnath kovind Village

राष्ट्रपति के परौंख गांव में विकास ने पकड़ी रफ्तार, 40 पोल लगे, दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Tue, 01 Aug 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Growth in development of President ramnath kovind Village
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गांव
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 40 पोल लगाए जा चुके हैं। अब मंगलवार से तार खींचे जाएंगे। इसके बाद गांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। अधिकारी कार्य की नियमित मॉनीटरिंग कर रहे हैं। रोज कराए जा रहे कार्यों की फोटो अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के परौंख गांव में दिन में एक बार जेई व अन्य अधिकारी गांव का दौरा कर काम की गुणवत्ता जांच रहे हैं। कोविंद के गांव परौंख को चमकाने की चल रही कवायद में 27 जुलाई को 40 विद्युत पोल गांव भेजे गए थे। सोमवार को पोल लगाने का काम पूरा कर लिया गया। शाम को तीन किमी लंबे तार, 250 किलोग्राम जीआई तार, 75 किलोग्राम स्टे वायर, वायरिंग एंगल, अर्थिंग आदि सभी उपकरण गांव पहुंच गए। ठेकेदार श्यामबाबू तिवारी ने बताया कि पोल लगाने का काम पूरा हो गया है। तार व अन्य उपकरण गांव में पहुंचा दिया गया है। मंगलवार को उन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। एक सप्ताह मेें गांव में विद्युत व्यवस्था से संबंधित काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पोल लगने के बाद गांव में ढीले होकर लटक रहे तारों की समस्या खत्म हो जाएगी। अब तारों के नीचे नीचे गार्डिंग व  इसके बाद 10 केवीए के 15 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन ट्रांसफार्मरों के लगने के बाद गांव में लो वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी। गांव के अंदर का काम पूरा होने के बाद सबस्टेशन से परौंख जाने वाली विद्युत लाइन को दुरुस्त करने के लिए 76 पोल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके गांव का नाम भी हुआ और विकास भी हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed