फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Grooms like Sherwani, brides like Jaipuria lehenga.

Kanpur News: दूल्हों को शेरवानी, दुल्हनों को भा रहा जयपुरिया लहंगा

Thu, 05 Dec 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Grooms like Sherwani, brides like Jaipuria lehenga.
इटावा। सहालग का सीजन बड़े ही धूमधाम से चल रहा है। इस दौरान कई दूल्हा-दुल्हन अपने कपड़ों और ज्वैलरी पर लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। दुल्हनों का शृंगार पचास हजार तक पहुंच गया है। दूल्हे की शेरवानी भी एक लाख रुपये तक मिल रही है। वहीं, स्टेज सजावट के अलावा वरमाला भी दस हजार रुपये तक मार्केट में ऑर्डर पर मंगवाई जा रही है। शादी घरों में इवेंट का चलन शुरू होने से शादियां महंगी होती जा रही हैं।
विज्ञापन


शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आज की पीढ़ी में शादी-विवाह काफी महंगा हो गया है। ट्रेंड के अनुसार शहर में दुल्हनों का लहंगा पांच हजार से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। इनमें जयपुरिया लहंगा, साइड लहंगा, दुल्हन लहंगा, राजपूत पोशाक, शोवर लहंगे, जिमिचू लहंगे, बरबरी लहंगे, शीफोन लहंगे बाजार में उपलब्ध हैं। शहर की दुकानों पर पसंद नहीं आने पर दुल्हन दिल्ली, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जयपुर व गुजरात से भी पचास हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की कीमत के लहंगे ले आ रही हैं।
विज्ञापन

वहीं चढ़ाव की साड़ियां भी शहर में पांच से दस हजार तक मिल रही हैं। इसके अलावा अन्य जनपदों भोपाल, ग्यालियर व इंदौर जाकर 15 से 20 हजार रुपये तक की चढ़ाव की साड़ियां दुल्हन को भेंट कर दूल्हा के परिजन कोई कमी नहीं रख रहे। दुल्हन के शृंगार का सामान आकर्षक डिजाइन में मार्केट में उपलब्ध हैं, जो सोने-चांदी के जेवरातों की चमक भी फीकी कर रहे हैं। ये सामान भी पांच हजार से लेकर पचास हजार तक मार्केट में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



1- कपड़ा व्यवसायी बाबू राम ने बताया कि दूल्हे के सूट जहां पांच, सात हजार से ग्यारह तक बाजार में उपलब्ध हैं, तो वहीं सूट और शेरवानी भी 10 हजार से 70 हजार तक उपलब्ध है।



2- व्यवसायी अमित कुमार ने बताया कि शेरवानी में भी कई प्रकार के कपड़ों में उपलब्ध है। इनमें इंदो वेस्टर्न, शेरवानी, अस्क शेरवानी, जोधपुरी एवं शर्क शेरवानी खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed