फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   grooms cousin died due to excessive drinking in wedding party in mahoba

Mahoba: मातम में बदली खुशियां! बरात में गए दूल्हे के चचेरे भाई की मौत, अधिक शराब पीने से हुआ था अचेत

Tue, 07 Feb 2023 08:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

खन्ना तहसील में शादी खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब दूल्हे के चचेरे भाई की अचानक मौत हो गई। दरअसल, बरात में गए युवक ने अधिक शराब पी ली थी और लगातार डांस कर रहा था। इससे वो अचेत होकर गिर पड़ा और मौत हो गई।

विज्ञापन
grooms cousin died due to excessive drinking in wedding party in mahoba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में खन्ना तहसील में चचेरे भाई की बरात में गए युवक की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल के बीच विदाई की रस्म अदा की गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

थाना खन्ना के मवईखुर्द गांव निवासी कल्लू प्रजापति के पुत्र नीरज की सोमवार की रात शादी थी। बरात कस्बा खरेला के एक गेस्ट हाउस में गई थी। बरात में नीरज का चचेरा भाई बृजभान (32) भी गया था। रात को बरात घूमने के दौरान नीरज ने अधिक शराब पी और डांस करता रहा।
विज्ञापन

टीका-जयमाल के बाद सुबह बृजभान बरात की खड़ी गाड़ियों के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना वर और वधू पक्ष में पहुंचने से मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुई शादी
इसी बीच दुल्हन की विदाई की गई। पूरी रात जिस शादीघर में खुशियों का माहौल था, दूल्हे के चचेरे भाई की मौत से वहां रोना-पीटना मच गया। मृतक के पिता स्वामी प्रसाद ने बताया कि नशे की हालत में पुत्र गिर गया। पूरी रात ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हुई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना से मृतक की पत्नी सुमन और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। थाना प्रभारी का कहना है, अभी शराब के अधिक सेवन से अचेत होकर मौत होना सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed