कानों में लगा था ईयरफोन नहीं सुनी मौत की आहट, एक झटके में चली गई दूल्हे के भाई की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद सुभाष नगर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह दूल्हे के चचेरे भाई की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बुधवार को दिल्ली से यहां बारात आई थी। कोई कार्रवाई न करने का पत्र पुलिस को सौंप कर परिजन शव को दिल्ली ले गए।
सुभाष नगर मोहल्ले में सुभाष शर्मा का मकान रेल लाइन के पास है। बुुधवार को उनकी पुत्री जूली की बरात दिल्ली के कृष्ण विहार से आई थी। गुरुवार की सुबह 6 बजे दूल्हा कुलदीप का चचेरा भाई धीरज(22) पुत्र मेवाराम पास से निकली रेल लाइन की ओर ईयरफोन लगाकर चला गया।
कुछ देर बाद धीरज आगरा से कोलकाता की ओर जा रही कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही शादी की खुशियों की जगह मातम छा गया। चार भाइयों में दूसरे नंबर का धीरज दिल्ली में प्राइवेट फार्म में काम करता था।
पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धीरज ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर टहल रहा था। इससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। ट्रेन का कमालगंज में स्टॉपेज न होने से ट्रेन की गति काफी तेज थी।
हालांकि घटनास्थल से कमालगंज रेलवे स्टेशन पास में ही है। धीरज मूल से कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चिवलारा का रहने वाला था। परिजनों ने कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। परिजन कार से शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।