रहस्यमय ढंग से गायब हो गया दूल्हा, थोड़ी ही देर में जाने वाली थी बारात
- डेरापुर कसबे से उन्नाव जा रही थी बारात
- काफी तलाश के बाद पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरापुर थाना क्षेत्र के गुरियापुर गांव निवासी श्याम सिंह उर्फ टिंकू पुत्र अशोक सिंह की शादी उन्नाव निवासी राम आसरे सिंह की पुत्री शानू से तय हुई है। 30 अप्रैल को उन्नाव निवासी राम आसरे सिंह गुरियापुर गांव तिलक लेकर आए थे।
तिलक समारोह के बाद चार मई को बारात जानी थी। घर में तैयारियां की गई थीं। अचानक तीन मई को दूल्हा श्याम सिंह उर्फ टिंकू लापता हो गया। परिवारीजनों ने काफी तलाश की, परंतु गुरुवार की शाम तक कोई पता नहीं चल सका। उसके पिता ने पुत्र के लापता होने की गुमशुदगी डेरापुर थाने में दर्ज कराई । वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चा जारी रही।