फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   groom asked for a bullet, baraat returned without the bride, nine injured from both sides in fight

UP: द्वारचार में बुआ के नेग मांगने पर हुआ झगड़ा, दूल्हे की इस मांग पर हुई मारपीट, बिना दुल्हन लौटी बरात

Sun, 18 May 2025 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 07:43 PM IST
सार

दूल्हे ने बुलेट मांगी जिसपर विवाद शुरू हो गया। गुस्साए दूल्हे ने कटारी से हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
groom asked for a bullet, baraat returned without the bride, nine injured from both sides in fight
शादी में हुआ झगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आई बरात में मारपीट हो गई। द्वारचार में बुआ के नेग मांगने के दौरान झगड़ा हो गया। इसी दौरान दूल्हे ने बुलेट की मांग कर दी। ऐसे में विवाद बढ़ने से गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन के रिश्तेदारों पर कटारी से हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कुर्सियां, लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चल गए। मारपीट में दुल्हन के पिता समेत नौ लोग घायल हुए। बाद में बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
विज्ञापन


जगनपुर गांव निवासी अवनीश कुमार ने अपनी बेटी अभिलाषा की शादी इटावा के महेवा ब्लाॅक के गांव नगला टूटा निवासी प्रशांत के साथ तय की थी। शनिवार को कस्बे के कमला वाटिका गेस्ट हाउस में बरात आई थी। गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे। रात करीब दो बजे द्वारचार के समय लड़की की बुआ के नेग मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में डंडे, कुर्सियां और ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच दूल्हे प्रशांत ने बुलेट की मांग कर दी। आरोप है कि उसने कहा कि मांग पूरी होने पर ही शादी होगी। इसके बाद दूल्हे ने गले में पड़ी कटारी से अजीतमल बाबरपुर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी नीरज कुमार पर हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से लड़की के पिता अवनीश, धीरज सिंह, वीर सिंह, नीरज सिंह, अंशुल, राकेश भी घायल हो गए। इनके अलावा औरैया के पंकज, प्रभाकर व इटावा के नगला टूटा निवासी अखिलेश, जगनपुर निवासी अवनीश भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देख धीरज सिंह व नीरज सिंह को वहां से रेफर किया। मामले में लड़की के पिता अवनीश कुमार ने दूल्हे प्रशांत, फूफा धनीराम, भाई प्रबल प्रताप को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि शादी के दौरान मारपीट हुई है। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं, लड़की के पिता की तहरीर पर दूल्हा पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से चार लोग हिरासत में लिए गए हैं।

मारपीट में चार आरोपी गिरफ्तार
अजीतमल-बाबरपुर कस्बा स्थित कमला वाटिका गेस्ट हाउस में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में लड़का व लड़की पक्ष के दो-दो आरोपी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अजीतमल थाना क्षेत्र के रतनपुर गढि़या निवासी राजेश कुमार, इटावा के पक्का बाग निवासी मोहित कुमार, अजीतमल बाबरपुर के सिद्धार्थनगर निवासी वीर सिंह व राजू को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed