फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Grocery shopkeeper dies due to vehicle collision while returning from marriage

विवाह से लौटते समय वाहन की टक्कर से किराना दुकानदार की मौत

Tue, 30 Nov 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper dies due to vehicle collision while returning from marriage
राघव की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। रायपुर गजनेर रोड पर बिल्टी गांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार किराना दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

रसूलाबाद के लालगांव निवासी राधव शर्मा (22) की याकूबपुर में किराना की दुकान है। गांव के विशाल की बरात रविवार रात गजनेर के हथेई गांव गई थी। बरात में शामिल होने राघव अपनी कार से गया था। कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात वह अकेला घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के बिल्टी गांव के नजदीक काली माता मंदिर के करीब पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली का पोल टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राघव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने राघव को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। अनहोनी पर पत्नी शीलू, पिता रमाकांत, मां ममता, छोटा भाई छोटू, बहन नैना व सुनैना रोने बिलखने लगीं। मृतक के परिजनों ने बताया कि राघव की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। गजनेर एसओ गंगा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed