फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Greenpark Hostel defeated KGSC by 213 runs in the KDMA Cricket League.

Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने केजीएससी को 213 रन से हराया

Sat, 24 Jan 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Greenpark Hostel defeated KGSC by 213 runs in the KDMA Cricket League.
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को चार मैच खेले गए। इसमें फ्रेंड्स, एवरो और स्पार्क क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीते। वहीं ग्रीनपार्क हॉस्टल ने केजीएससी की टीम को सबसे अधिक अंतर 213 रन से हराया।
विज्ञापन


सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में स्टार क्लब की पूरी टीम 27.3 ओवर में 100 रन पर आउट हो गई। टीम से वैदिक ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस गुप्ता ने चार और राजेंद्र तिवारी ने दो विकेट लिए। वहीं फ्रेंड्स क्लब ने 28.4 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। टीम से शहबाज अली ने 54 रन की पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में रिषभ और आशीष ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


जेम्स मैदान पर हुए दूसरे मैच में एवरो क्लब ने 37.5 ओवर में 214 रन बनाए। टीम से स्पर्श तिवारी ने 72 व आर शिवा ने 49 रन जोड़े। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार और कृष्ण बाली ने तीन विकेट लिए। वहीं सदर्न क्लब की पूरी टीम 29.4 ओवर में 110 रन पर आउट हो गई। गेंदबाजी में लव अवस्थी ने तीन, त्रिवेणी व स्पर्श तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। एवरो क्लब ने 104 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में हुए तीसरे मुकाबले में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने हर्षवर्धन के 69, अतीत यादव के 53 और मयंक पाल के 39 रन की मदद से 39.5 ओवर में 279 रन बनाए। गेंदबाजी में महेंद्र ने तीन, प्रखर और अनुपम ने दो-दो विकेट लिए। वहीं केजीएससी की टीम 20.5 ओवर में 66 रन पर आउट हो गई। गेंदबाजी में विष्णु सरोज ने तीन, नीरज, उत्कर्ष व सूरज ने दो-दो विकेट लिए। ग्रीनपार्क हॉस्टल ने 213 रन से मैच जीता।


चंद्रा मैदान पर हुए चौथे मैच में स्पार्क क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 276 रन बनाए। टीम से शेखर सुमन ने 79 और राम ठाकुर ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में शिशिर ने दो विकेट लिए। वहीं कैंट लॉयंस की टीम 36.2 ओवर में 203 रन पर आउट हो गई। गेंदबाजी में अंबुज यादव ने पांच और शेखर सुमन व दीपक ने दो-दो विकेट लिए। इससे स्पार्क क्लब ने 73 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed