फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Greenpark: C-Balcony... special material injected in the cracks, stadium's spectator capacity will increase

Greenpark: सी-बालकनी... दरारों में इंजेक्शन से भरा गया विशेष पदार्थ, स्टेडियम की बढ़ जाएगी दर्शक क्षमता

Mon, 23 Sep 2024 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 11:27 AM IST
सार

Kanpur News: 27 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच होना है। सी-बालकनी के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। एचबीटीयू आज लोड क्षमता की रिपोर्ट सौंप सकता है।

विज्ञापन
Greenpark: C-Balcony... special material injected in the cracks, stadium's spectator capacity will increase
क्षतिग्रस्त हिस्से को सही किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीनपार्क स्टेडियम की सबसे आकर्षक दर्शक दीर्घा सी-बालकनी के क्षतिग्रस्त हिस्से का काम रविवार देर शाम पूरा कर लिया गया। इसकी दरारों में इंजेक्शन से विशेष पदार्थ भरा गया है। एचबीटीयू की ओर से सी-बालकनी की दर्शक लोड की रिपोर्ट सोमवार को यूपीसीए को साैंपेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर यूपीसीए तय करेगा कि सी-बालकनी में कितने दर्शकों को स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन


एचबीटीयू व वाराणसी की विशेष टीम ने 450 क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित किया था। इसकी दरारों को भर दिया गया है। टीम के सदस्य ने बताया कि यह विशेष प्रकार का पद्धार्थ क्षतिग्रस्त हिस्सों को पूरी तरह से भरने के साथ-साथ लंबे समय तक के लिए मजबूती भी प्रदान करता है। कानपुर में इस पद्धति का प्रयोग कई बिल्डिंग में किया गया है।
विज्ञापन

दस हजार है इस सी-बालकनी व सी-स्टाल की दर्शक क्षमता

यदि सी-बालकनी व सी-स्टाल की रिपोर्ट एचबीटीयू व वाराणसी की विशेष टीम बेहतर देती है, तो इन दोनों की दीर्घाओं में एकबार फिर से अस्सी फीसदी तक दर्शक बैठ सकेंगे। इस पूरी दीर्घा की दर्शक क्षमता 10 हजार है, लेकिन पीडब्लूडी ने इसको जर्जर बताया था, इसके बाद एचबीटीयू ने भी कुछ हिस्सों को क्षतिग्रस्त बताया था। इसके बाद यूपीसीए की ओर से विशेष टीम से इसके क्षतिग्रस्त हिस्सों को सही करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय टीम के लोकल मैनेजर बने अरविंद कपूर और मनीष मेहरोत्रा
ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत व बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों ही टीमें 24 सितंबर को शहर आएंगी। इन दोनों टीमों के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को लोकल मैनेजर नियुक्त किए गए। इसमें भारतीय टीम का लोकल मैनेजर अरविंद कपूर और मनीष मेहरोत्रा को बनाया गया है, जबकि बांग्लादेश टीम का लोकल मैनेजर अश्वनी कोहली को नियुक्त किया गया। ये सभी सदस्य 24 से लेकर 2 अक्तूबर तक दोनों ही टीमों के साथ रहेंगे। वेन्यू मैनेजर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि लोकल मैनेजरों के साथ-साथ मैच रेफरी की मदद के लिए लोकल स्तर पर तरुण कपूर व एंटी करप्शन की टीम को किसी भी प्रकार की मदद के लिए पीएस नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

दूसरे टेस्ट मैच के लिए कल शहर आएंगी दोनों टीमें
भारत व बांग्लादेश की टीमें 24 सितंबर को कानपुर शहर के लैंडमार्क होटल पहुंच जाएंगी। वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने कहा कि चेन्नई में चौथे ही दिन भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली है। लेकिन, दोनों टीमें अपने तय शेड्यूल के अनुसार 24 सितंबर को ही कानपुर आएंगी। इसके बाद 25 व 26 सितंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। इसमें 25 सितंबर को बांग्लादेश की टीम सुबह साढ़े नौ बजे और भारतीय टीम दोपहर डेढ़ बजे से अभ्यास करेगी। 26 सितंबर को भारतीय टीम सुबह साढ़े नौ बजे और बांग्लादेश की टीम दोपहर डेढ़ बजे से अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed