फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park's young left-arm spinner Vishnu Saroj shines in the nets, bowls out two Australian A players

Kanpur News: ग्रीनपार्क का नन्हा चाइनामैन विष्णु सरोज नेट्स पर छाया, ऑस्ट्रेलिया ए के दो खिलाड़ियों को किया बोल्ड

Tue, 30 Sep 2025 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Green Park's young left-arm spinner Vishnu Saroj shines in the nets, bowls out two Australian A players
कानपुर। ग्रीनपार्क छात्रावास के 14 वर्षीय गेंदबाज विष्णु सरोज ने सोमवार को नेट गेंदबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया ए के दो खिलाड़ियों को बोल्ड करने के साथ कई बार चकमा भी दिया। वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नेट पर उसकी गेंदबाजी देख सराहना की थी।
विज्ञापन


विष्णु ने इंटर डिस्ट्रिक्ट मैचों में 11 विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बीसीसीआई की अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में भी उसने अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश टीम को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। प्रतापगढ़ के साधारण परिवार से आने वाले विष्णु के पिता दिनेश कुमार और मां पुष्पा देवी सब्जी बेचकर बेटे के सपनों को पंख दे रहे हैं।
विज्ञापन


विष्णु अब उनके तप और संघर्ष को मुकाम देने की राह पर है। ग्रीनपार्क के उप क्रीड़ाधिकारी व कोच अमित पाल कहते हैं कि विष्णु की गेंदबाजी में नैसर्गिक हुनर है। छोटी उम्र में ही उसने गुगली और गेंद को दोनों दिशाओं में मोड़ने की कला सीख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed