{"_id":"6a9dd49e26710d01580d4c92","slug":"green-park-reverberated-with-the-sound-of-yusuf-pathans-sixes-kanpur-news-c-362-1-ka11003-155928-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूसुफ पठान के छक्कों से गूंज उठा ग्रीनपार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूसुफ पठान के छक्कों से गूंज उठा ग्रीनपार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान रविवार को बेटे के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने मैदान पर पहुंचते ही अपना चिर-परिचित अंदाज दिखाया और पुरानी यादें ताजा कर दीं। यूसुफ ने ग्रीनपार्क में रनों की बारिश की। केवल 21 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों से 52 रन बनाए। उनके हर शॉट पर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
मीडिया से बातचीत में यूसुफ पठान ने कहा कि ग्रीनपार्क में खेलना हमेशा खास रहा है। इस ऐतिहासिक मैदान से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का नवीनीकरण होने जा रहा है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ेगी। मैच के दौरान यूसुफ ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।