फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Green paint case in school in hamirpur

हमीरपुर: स्कूल को हरे रंग से पुतवाने में प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए ने की कार्रवाई

Wed, 04 May 2022 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 May 2022 07:16 PM IST
सार

हमीरपुर में स्कूल में हरा रंग पुतवाने का मामला सामने आया था। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने स्कूल को मदरसे में बदलने का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापक की शिकायत कर विरोध जताया था। मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Green paint case in school in hamirpur
हरे रंग से रंगा भेड़ी डांडा का नवीन प्राथमिक स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में परिषदीय विद्यालय को हरे रंग में पोते जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। डीएम के आदेश पर बीएसए कल्पना जायसवाल ने यह कार्रवाई की है। पिछले सोमवार को विकासखंड सरीला के भेड़ीडांडा गांव में नवीन प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक बृजेश गौतम ने विद्यालय भवन को हरे रंग से रंगवा दिया था।

विज्ञापन


इससे नाराज स्थानीय लोगों ने स्कूल को मदरसे में बदलने का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापक की शिकायत कर विरोध जताया था। इस पर डीएम चंद्रभूषण ने मामले का संज्ञान लेकर बीएसए को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए थे। बीएसए ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक ने स्कूल भवन को हरे रंग से रंगवा दिया था। स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।  विद्यालय को सफेद रंग से पुतवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed