{"_id":"5bfccf71bdec22417f79f3a2","slug":"great-opportunity-to-start-business-for-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस शुरू करने के लिए महिलाओं को शानदार मौका, कराएं स्पॉट रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस शुरू करने के लिए महिलाओं को शानदार मौका, कराएं स्पॉट रजिस्ट्रेशन
Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
kapil sharma
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: kapil sharma
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
सार
- अमर उजाला ‘अपराजिता’ के तहत पीएसआईटी, डीएसटी-नीमेट प्रशिक्षण कार्यक्रम
- 21 से 40 वर्र्षीय महिलाएं नि:शुल्क ले सकती हैं प्रशिक्षण
विज्ञापन
डेमो पिक
विस्तार
खुद का बिजनेस शुरू करने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए अच्छा मौका है। ऐसी महिलाएं ‘अमर उजाला’ के विशेष अभियान ‘अपराजिता’ के तहत पीएसआईटी कानपुर, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) नीमेट की ओर से आयोजित चार सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 नवंबर से शुरू होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाई हैं, वे स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। प्रशिक्षण नि:शुल्क होगा और विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करने वाली महिलाओं या अध्ययनरत छात्रों को पीएसआईटी यात्रा-भत्ता भी देगा।
प्रशिक्षण शिविर में का हिस्सा बनने को पीएसआईटी के डीन इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन डॉ. प्रणय वाल एवं अंकिता वाल से मोबाइल 9628770666 पर संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में 21 से 40 आयु वर्ष तक की कोई भी महिला नि:शुल्क प्रशिक्षण ले सकती हैं।

Trending Videos
डेमो पिक
उद्यमिता का मिलेगा प्रशिक्षण
पीएसआईटी के डीन इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रणय वाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पारंपरिक और गैर-पारंपरिक तरीके से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग शुरू करने के तरीके बताएंगे। इसमें उत्पाद की बिक्री हेतु कैसे मार्केट सर्वे करना चाहिए, डेटा एकत्रित करना चाहिए, उत्पाद को बेहतर करने के तरीके, प्रचार-प्रसार के तरीके आदि का ज्ञान मिलेगा। यही नहीं, प्रतिभागियों को उद्यमिता शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से कैसे और क्या-क्या मदद मिल सकती है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
लोन दिलाने में मदद करेंगे
जो महिलाएं खुद का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बैंक से सरकारी योजना के तहत लोन दिलाने में भी विशेषज्ञ सहयोग करेंगे। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बताया कि अपराजिता अभियान में जो उद्यमिता शुरू करना चाहती हैं, उन्हें सरकार से हरसंभव मदद दी जाएगी।