{"_id":"6283e881ac62e337e11c8e30","slug":"grand-daughter-kicked-grandmother-in-auraiya-dispute-with-son-and-his-family-over-land","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: दादी को पौत्री ने लातों से मारा, जमीन को लेकर बेटे और उसके परिजनों से विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: दादी को पौत्री ने लातों से मारा, जमीन को लेकर बेटे और उसके परिजनों से विवाद
Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
सार
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की ने अपनी दादी को लातों से पीटा है। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसका संज्ञान पुलिस ने लिया। साथ ही, इस प्रकरण में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दादी के पेट में लात मारती पौत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक पौत्री ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी वृद्ध दादी को सड़क पर गिराकर लातों से पीटा। सोशल मीडिया में दादी को पीटते हुए पौत्री का वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एलचीनगर निवासी रामबेटी के बड़े बेटे सुरेंद्र सिंह ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मां रामबेटी से जमीन के विवाद में भाई अरविंद झगड़ा करता है। मंगलवार को मां का अरविंद, उसकी पत्नी मधुलता, बेटी संध्या और बेटे गुलशन से झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
इस पर संध्या ने अपनी दादी को सड़क पर गिराकर लातों से पीटा। वृद्धा के पेट और शरीर के कई हिस्सों में कई लातें मारीं। इसका वीडियो किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अरविंद का अपनी मां रामबेटी से जमीन को लेकर विवाद होता है। बड़े भाई सुरेंद्र की तहरीर पर अरविंद, उसकी पत्नी, बेटी व बेटे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।