UP MLC Election: भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने तीसरी बार दर्ज की जीत, सपा के कमलेश को 53185 वोटों से हराया
Kanpur MLC Election Results 2023 News in Hindi: स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने भारी वोटों से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के कमलेश यादव को 53185 वोटों से हराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने 62501 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कमलेश यादव को 53185 वोटों से हराया है, जिन्हें 9331 वोट मिले। वहीं, स्नातक एमएलसी चुनावों में कुल 6728 अवैध घोषित किए गए।
बता दें कि अरुण पाठक पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए थे। दूसरे चरण की गिनती पूरी होने तक अरुण पाठक कुल 10,392 और सपा के कमलेश यादव 1865, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कुमार को मात्र 72 वोट मिले थे। स्नातक सीट पर 86,396 मतों की गणना हुई है।
अरुण पाठक पिछले दो बार से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतारे। स्नातक में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में थे। हालांकि जिस तरह स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अरुण पाठक को मतदाताओं ने वोट दिया है। उस तरह का समर्थन शिक्षक एमएलसी में भाजपा को नहीं मिला है।
शाम पांच बजे शुरू हुई थी गिनती
स्नातक निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया शुरू होने में ही शाम पांच बज गए। दरअसल, शिक्षक एमएलसी की तरह ही स्नातक वोटों की गिनती के लिए पहले 25-25 मतों के पैकेट बनाकर उनकी छंटाई की गई। यह देखा गया कि कोई गड़बड़ मत तो नहीं है। करीब एक लाख मत पत्र होने की वजह से इसी काम में पांच बज गया।
उसके बाद गिनती शुरू हुई। पहले स्नातक चुनाव में पड़े मतों की गिनती के लिए 19 राउंड तक किए गए थे। बाद में देरी को देखते हुए इसे 12 राउंड में कर दिया गया। पहला राउंड करीब आठ बजे पुरा हुआ और दूसरा राउंड रात करीब दस बजे। देर रात तक गिनती जारी रही।